CG में IED ब्लास्ट : नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल, घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाने की तैयारी

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा

बीजापुर, 30 सितंबर 2021

छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र मानें जाने वाले बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED का शिकार जवान हुए है । दरअसल बीजापुर जिले में गुरुवार की सुबह प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान जख्मी हो गए हैं। घायल जवानों को बीजापुर के जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों जवानों को मामूली चोटें आई हैं। इनका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। दोनों जवान CRPF 170BN के बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम के सदस्य हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि,  जिले के मुरकीनार CRPF कैंप के जवान सुबह सर्चिंग के लिए मोदकपाल थाना क्षेत्र के हल्बापारा की टेकरी पर निकले थे। वहीं माओवादियों ने इलाके में प्रेशर IED प्लांट किया हुआ था। CRPF की BDS टीम के सदस्य शनिदुल इस्लाम और बालकिशन अपने डॉग और मेटल डिटेक्टर को लेकर सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इतने में एक जवान का पैर प्रेशर IED के ऊपर आ गया। इससे IED ब्लास्ट हुआ और आगे जा रहा जवान भी उसकी चपेट में आ गया और दोनों घायल हो गए हैं।

नक्सलियों के गढ़ में सर्चिंग का काम जारी 

इस घटना के बाद CRPF जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ है। अक्सर जवान इन्हीं इलाकों से होते हुए ऑपरेशन पर निकलते हैं। नक्सली इस इलाके में IED प्लांट करते हैं। इस बार इसकी चपेट में 2 जवान आ गए हैं। इससे पहले भी जवानों ने इसी इलाके से कई IED बरामद किए हैं।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान, भूमि प्रबंधन के लिए देश के शीर्ष जिलों में बेमेतरा और सरगुजा ने बनाई जगह