21वां राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया उद्घाटन, विधायक शैलेश बोले : “खेल ऐसा कार्य है जो मेहनत, लगन, परिश्रम व बुद्धिमानी के साथ मैदान में उपस्थित रहकर करना पड़ता है”

Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 अक्टूबर 2021

बिलासपुर में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं वाणिज्य कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा किया गया। आगामी 6 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में राज्य के पांच संभागों के 1 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

 

 

पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर में आयोजित खेल के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह न्यायधानी बिलासपुर के लिए गौरव का क्षण है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त कि बिलासपुर के निवासियों को उत्कृष्ट खेल देखने का अवसर मिलेगा।
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। विगत दिनों बिलासपुर में 42 करोड़ के खेल सुविधाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर मेंं चार खेल एकेडमी की सौगात दी है। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे देश विदेश में नाम रोशन कर प्रदेश का मान बढाएंगे।

कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिलासपुर के विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि खेल ऐसा कार्य है जो मेहनत, लगन, परिश्रम व बुद्धिमानी के साथ मैदान में उपस्थित रहकर करना पड़ता है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के बच्चें खेल में भाग ले रहे है। यह मंच जो उन्हें मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें।

देवकीनदंन कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर, रघुराज स्टेडियम बिलासपुर, छत्तीसगढ़ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर और सीपत रोड स्थित खेल परिसर के मैदान में प्रतियोगिताएं होंगी।
कार्यक्रम में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने उनकी सलामी स्वीकार की। मुख्य अतिथि ने 21वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का ध्वज फहराया और खेल के उद्घाटन की विधिवत् घोषणा की। आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई।

Share
पढ़ें   Raipur: मौसम में नहीं होगा बदलाव, प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना