7 Mar 2026, Sat
Breaking

साइबर अपराधों पर कार्यवाही : ‘सिटिजन फाइनेंसियल फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम’ के माध्यम से साइबर अपराधों पर मिल रही बड़ी सफलता…पिछले पांच महीने में 1 करोड़ से अधिक की राशि को ठगों से बचाया गया

फ़ाइल फ़ोटो

भूपेश टांडिया

रायपुर 7 अक्टूबर 2021

साइबर क्राईम पोर्टल में शुरू हुए सिटिजन फाइनेंसियल फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम का लाभ पूरे राज्य को मिल रहा है। नई प्रणाली के माह मई 2021 से प्रारंभ होने से आज की स्थिति में अलग-अलग माध्यमों से पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप पीड़ित व्यक्तियों के लगभग कुल 1 करोड 24 लाख से ज्यादा रूपये साइबर ठगों के हाथ लगने से पहले ही बचा लिये गये है। इसमें 5 अक्टूबर को कोरबा पुलिस द्वारा एक ही प्रकरण में होल्ड करवायी गयी 27 लाख रू की राशि भी सम्मिलित है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रकरण में आरोपी ने कंपनी का प्रतिनिधि बताकर माल भेजने के नाम पर अपने खाते में 27 लाख रूपये जमा करा लिये। धोखाधडी होने की शिकायत प्राप्त होने पर थाना दर्री थाने के द्वारा शिकायत को साइबर क्राईम पोर्टल पर त्वरित अपलोड कर पीड़ित के 27 लाख रू बचाये गये साथ ही अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

ज्ञात हो कि साइबर अपराध का शिकार होने पर कोई भी व्यक्ति स्वयं, नजदीकी पुलिस थाने के माध्यम से अथवा पुलिस मुख्यालय स्थित साइबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर – 155260 पर 24×7 पर कॉल कर साइबर पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करवा सकता है।

विशेष पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवा श्री आर.के. विज ने पुलिस द्वारा पांच माह में ही एक करोड़ रूपये से ऊपर की धनराशि बचाने पर बधाई देते हुए कहा कि इस नई प्रणाली के आने से साइबर अपराध में प्रयुक्त धनराशि को आरोपी के खाते तक पहुंचने से पहले ही रोकने में लगातार सफलता प्राप्त हो रही है।

पढ़ें   IG और SP ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक : साइबर और महिला अपराधों पर तुरंत कार्रवाई के IG अमरेश मिश्रा ने दिए निर्देश, IG बोले : "पिछले एक साल के केसेस जल्द ZERO होने चाहिए"

पीड़ितों की धनराशि बचाने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को उचित ईनाम भी प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में बैंको से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि होल्ड राशि को पीड़ित के खाते में वापस पहुंचाया जा सकें। आर.के. विज ने एक बार फिर साइबर फाइनेंसियल क्राईम के मामलों में लोगों से तुरंत शिकायत दर्ज करने हेतु अपील किया है ताकि समय रहते पीड़ित को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकें।

Share

 

 

 

 

 

You Missed