8 Mar 2026, Sun

मंत्री से मिलिए : लंबे समय बाद कल से फिर शुरू होगा ‘मंत्री से मिलिए’ कार्यक्रम..कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे आम जनता से मुलाक़ात , सुनेंगे उनकी समस्याएं… लेकिन इन नियमों का करना होगा पालन..

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

भूपेश टांडिया

रायपुर/11 अक्टूबर 2021

राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा राजीव भवन में कांग्रेसजनों और जनसामान्य से मिलकर उनकी समस्याओं के निराकरण का कार्यक्रम फिर से शुरू हो रहा है। कोरोना के कारण पिछले कुछ महीनों से यह कार्यक्रम स्थगित था। प्रदेश कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कोरोना के हालात सुधरने के बाद संगठन ने इस कार्यक्रम को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।

 

पहले दिन मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में 12 अक्टूबर मंगलवार को संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली, जल संसाधन एवं आयकट मंत्री रविन्द्र चौबे दोपहर 12 बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनसामान्य से मुलाकात कर अपने विभाग से संबंधित शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

Share
पढ़ें   श्रीलंका के दिग्गज औद्योगिक समूह ललन ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल यूनिट लगाने की जताई रुचि: मुंबई में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की खास मुलाकात, निवेश को लेकर हुआ अहम संवाद

 

 

 

 

 

You Missed