आगाज : ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021’ का रायपुर में रंगारंग शुरुआत, CM भूपेश बघेल और झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अक्टूबर 2021

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की।

 

 

कार्यक्रम में मौजूद सीएम व झारखंड सीएम

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 07 देशों के नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी झटा बिखेरेंगे।

Share
पढ़ें   तीज का महत्व : हरितालिका तीज पर 14साल बाद बन रहा ये अदभुत संयोग.. जानिए पूजा विधि और महत्व