8 Mar 2026, Sun

घायल जवानों से मुलाकात : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अस्पताल पहुंच कर घायल जवानों का कुशलक्षेम जाना, घायल जवानों के बेहतर इलाज के दिये निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 8 नवम्बर 2021

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज रायपुर के नारायणा और रामकृष्ण अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती घायल जवानों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी घायल जवानों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने घायल जवानों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं करने और हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

CG बिग ब्रेकिंग : CRPF के जवान ने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, तीन जवानों की मौत, तो 4 जवान हुए घायल

CG बिग ब्रेकिंग : CRPF के जवान ने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, चार जवानों की मौत, तो 3 जवान हुए घायल

आपको बताते चले कि आज ही सुकमा में जवान ने अपनी साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी । फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई थी और 3 जवान घायल हैं ।

Share
पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ली मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, सिंहदेव का निर्देश : "मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बिल्डिंग का 15 दिन में संचालन करें शुरू"

 

 

 

 

 

You Missed