7 Mar 2026, Sat

ब्रेकिंग : RSS चीफ़ मोहन भागवत पहुँचे मदकूद्वीप…बोले-‘रास्ता किसी का कुछ हो..आयेंगे तो यहीं पर, कुछ लोग गड़बड़ियां करते रहते हैं..उन्हें भी बात समझ आयेगी’

प्रमोद मिश्रा, मदकूद्वीप/ रायपुर | 19 नवंबर 2021

 

मदकूद्वीप में आयोजित घोष शिविर में हुए सम्मिलित

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहे। इस दौरान सरसंघचालक बिलासपुर के मदकूद्वीप पहुँचे। इस दौरान सरसंघचालक ऐतिहासिक स्थली मदकूद्वीप में आयोजित घोष शिविर में सम्मिलित हुये और इस दौरान घोष की प्रस्तुतियां देखीं।

 

Photo : आयोजित घोष शिविर

अपने सम्बोधन में मोहन भागवत जी ने कहा कि भारत ने कभी किसी का बुरा नहीं किया..भारत ने और देशों में जाकर कभी किसी को नहीं बदला। हमने किसी पर पूजा पद्धति नहीं थोपी। यहाँ घट-घट में राम हैं। साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में मतांतरण के विषय में बोलते हुए लोगों को अपने धर्म के प्रति अडिग रहने और किसी के झाँसे में न आने के लिये प्रेरित किया।

सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार का ट्वीट-

BJP का कांग्रेस पर बयानी प्रहार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के मदकूद्वीप प्रवास पर कांग्रेस के नेताओं के बातों पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि ‘चूँकि कांग्रेस के मिशन पर ख़तरा मंडराता है, इसीलिए कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है और कांग्रेस के नेता ऐसा बयान दे रहे हैं।’
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि RSS प्रमुख के मदकूद्वीप आने से हिंदू समाज को बल मिला है।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE :सीएम विष्णु देव साय आज बिलासपुर और बालोद का करेंगे भव्य दौरा, रतनपुर में माँ महामाया मंदिर में कल्चुरी कलार महोत्सव और बालोद में शाकंभरी महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में लेंगे भाग, जानें पूरा कार्यक्रम...

 

देखें वीडियो-

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed