28 May 2025, Wed 12:10:51 AM
Breaking

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जन-जागरण पदयात्रा : कबीरधाम में जन-जागरण पदयात्रा के बाद स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पहुँचे बेमेतरा, जन-जागरण पदयात्रा में ग्राम जेवरा से कठिया तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल तय किया सफर

प्रमोद मिश्रा

बेमेतरा 24 नवंबर 2021

आज प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव ने कवर्धा पदयात्रा के बाद बेमेतरा विश्राम भवन पहुँचकर कांग्रेस पदाधिकारियों से भेंट की। इसके उपरांत मंत्री टी एस सिंहदेव ग्राम जेवरा पहुंचे जहाँ उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रश्न केवल कांग्रेस और भाजपा का ही नहीं है बल्कि देश के भविष्य का भी है विगत 7 सालों में देश में भावनात्मक विखंडन जाति-समूह और धर्म से जुड़े हुए लोगों के बीच में गहरी खाई खोदने का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न जाति-भाषा-प्रान्त के फूलों को मिलाकर एक माला बनाई है अन्यथा कितनी भाषाएं, कितनी परंपराएं हमारे भारत का अंग हैं। इस देश को एक माला में कांग्रेस पार्टी ने बांधा है बहुत सारे देशों का विखंडन हो गया लेकिन आज आजादी के इतने साल बाद भी इस देश को एक रखा जा सका है तो वह कांग्रेस की विचारधारा की वजह से संभव हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने नोटबन्दी, जीएसटी, महँगाई समेत अन्य विषयों पर केंद्र सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए अपना संबोधन पूरा किया, इसके उपरांत कठिया तक पदयात्रा करते हुए उन्होंने आमजनों को जन-जागरूकता पदयात्रा से जोड़ा एवं महँगाई जैसी समस्याओं पर उनसे संवाद किया।

पदयात्रा करते सिंहदेव

इस अवसर पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, जिला अध्यक्ष बंशी पटेल समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   स्वच्छता श्रमदान - एक तारीख, एक घंटा, एक साथ-एक-एक को आमंत्रण

 

 

 

 

 

You Missed