11 Mar 2026, Wed
Breaking

मितानिनों का सम्मान : मितानिन दिवस पर इस क्षेत्र के मितानिनों का किया गया सम्मान…21 मितानिनों को किया गया टिफिन भेंट

कमलनाथ दुबे

जांजगीर – चांपा 24 नवंबर 2021

आज मितानीन दिवस के अवसर पर सक्ति क्षेत्र के ग्राम जाजंग में सुशीला गवेल द्वारा 21 मितानिनों का टिफिन एवं मीठा भेंट कर सम्मान किया गया। सुशीला गबेल (सुपरवाइजर) ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह वही मितानिन है जो हमारे घर में जब भी दुख पड़ता है तो सबसे पहले हमारे आंगन में आकर खड़े होते हैं।

और हमारे माताओं को सही सलाह मशवरा देते हुए उनके दुख में शामिल होते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी मितानीन बहनो को मेरा नमन है। आपके सहयोग का सदैव हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश अभारी रहेगा। और ऐसे मितानीनों का सम्मान करने का अवसर मिला यह हमारा सौभाग्य है।

Share
पढ़ें   Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी अब गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दी यह खुशखबरी

 

 

 

 

 

You Missed