7 Mar 2026, Sat

कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम के हितग्राही को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 नवम्बर 2021

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर में अपने निवास में अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के हितग्राहियों को चेक प्रदान किया एवं ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

चेक प्रदान करते मंत्री

डॉ. डहरिया ने अनुसूचित जाति विकास ट्रैक्टर ट्राली योजना के तहत रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम कुलीपोटा के सुजीत कुमार नवरंगे को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। योजना इकाई लागत 8 लाख 71 हजार रूपए है। इसी तरह से अनुसूचित जाति लघु व्यवसाय इकाई योजना के तहत आरंग विकासखण्ड के ग्राम कोड़ापार के मनोज कुमार जोशी को व्यवसाय शुरू करने के लिए एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया।

Share
पढ़ें   बिलाईगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के दावेदारों ने की चंद्रदेव राय को टिकट देने की मांग : कई दावेदारों ने प्रदेश प्रभारी के साथ PCC चीफ और CM को भेजा पत्र, मांग - 'जिस विधायक ने लोकसभा चुनाव में भी बढ़त दिलाया...उनको दीजिए टिकट...'

 

 

 

 

 

You Missed