7 Mar 2026, Sat
Breaking

BJP को पलटवार BREAKING : बीजेपी के बयानों का कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने किया पलटवार…कहा : 52 – 53 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी करने कभी नहीं सोच सकी भाजपा

मीडिया से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

भूपेश टांडिया

रायपुर 30 नवंबर 2021

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि धान खरीदी को लेकर किसानों में जो उत्साह है, जैसा उत्पादन है, हम अपने निर्धारित लक्ष्य को लेकर तैयार हैं।

आने वाले समय में हम धान खरीदी की व्यवस्था कर रहे हैं, हम जिस मात्रा में धान खरीदी कर रहे हैं, भाजपा ने 52-53 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कभी धान खरीदी नहीं की, भाजपा कभी सपने में भी नहीं सोच सकती है।

बारदाने को लेकर बयान

बारदाने को लेकर केंद्र और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि -भाजपा के बयान और उनकी सोच पर मुझे तरस आता है, बारदाने की व्यवस्था अगर केंद्र नहीं करेगा तो कौन करेगा।

केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को प्रभावित करने की साज़िश कर रही है, उसको देखते हुए हमने किसानों से पुराने बारदाने में ही खरीदी का निर्णय लिया है।

Share
पढ़ें   Chhattisgarh : जवानों ने मुठभेड़ में नक्सल जनताना सरकार अध्यक्ष को मार गिराया, सर्चिंग जारी

 

 

 

 

 

You Missed