12 Mar 2026, Thu
Breaking

गोधन न्याय योजना : गोधन न्याय योजना के तहत गौठान समितियों को दी गई राशि, महिला समूहों के भी खाते में पहुँची राशि

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 05 दिसम्बर 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 2 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। इस राशि में 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 44 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों और महिला समूहों को 48 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।  इस योजना के तहत अब तक 111 करोड़ 56 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप चौबे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, विशेष सचिव कृषि और गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी डॉ एस भारती दासन और जनसम्पर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा सहित सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   हिंदू नव वर्ष का स्वागत : बलौदाबाजार जिले में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी ने मनाया हिन्दू नववर्ष, शोभायात्रा निकालने के साथ की गई आरती

 

 

 

 

 

You Missed