12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में कोरोना की वैक्सीन : छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार, टीकाकरण के लिए पात्र 51 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज लगे, 91 प्रतिशत को पहला टीका

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 6 दिसम्बर 2021

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में एक करोड़ 22 हजार 404 लोगों ने इसके दोनों टीके लगवा लिए हैं। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र आबादी एक करोड़ 96 लाख 51 हजार का 51 प्रतिशत है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है।

कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक (5 दिसम्बर तक) दो करोड़ 79 लाख 93 हजार 381 टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में टीकाकरण के लिए पात्र 91 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश के एक करोड़ 79 लाख 70 हजार 977 नागरिक संक्रमण से बचाव के लिए पहला टीका लगवा चुके हैं।

Share
पढ़ें   सुकमा में CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली : 6 पेज का सुसाइड नोट मिला; 45 दिन में तीसरी आत्महत्या, छुट्टी और तनाव बना वजह

 

 

 

 

 

You Missed