12 Mar 2026, Thu
Breaking

इंडियन रोटी बैंक : यहां प्रत्येक रविवार को भूखे और जरूरतमंद को किया जाता है भोजन का वितरण, ‘कोई न सोए भूखा’ है इस संस्था का उद्देश्य..

गोपीकृष्ण साहू

महासमुंद 18 दिसंबर 2021

महासमुन्द मे इन्डियन रोटी बैंक का 28 वां रविवार कार्य दिवस सादगीपूर्ण तरीके से सफल रहा। शहर महासमुन्द मे यह संस्था प्रत्येक रविवार को समाज के भूखे, जरूरतमंदों की सहायता के लिए बनाए गया है। 12 दिसंबर दिन रविवार को इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द के द्वारा नयापारा क्षेत्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गुरुद्वारा व दलदली रोड़ स्थित वृद्धाश्रम व नयापारा, रायपुर रोड़, सहकारी अस्पताल और शहर के अन्य क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों और बच्चों को भोजन का वितरण किया गया भोजन के रूप मे वेज पुलाव का पैकेट वितरण करके कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द के जिला कोर्डिनेटर संजय यादव, टिकेन्द्र निर्मलकर(सोनु), इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द के सहयोगी कार्यकर्ता गजेन्द्र साहु, रत्नाकर यादव, उमेश साहु, उदित सुर्यवंशी, अरशद अली, डिकेश पटेल, टिंकु ध्रुव, चाहत रात्रे प्रांजल ठाकुर उपस्थित थे ।

Share
पढ़ें   महिला एवं बाल विकास मंत्री रजवाड़े ने बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण

 

 

 

 

 

You Missed