27 Apr 2025, Sun 7:07:47 PM
Breaking

पूर्व CM रमन सिंह के भांजे पर केस दर्ज : चुनाव के दौरान हुई तोड़फोड़ में रमन सिंह के भांजे समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, रिटर्निंग अफसर की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज

प्रमोद मिश्रा

राजनांदगांव, 25 दिसंबर 2021

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में निकाय चुनाव के दौरान हुई तोड़फोड़ मामले में पूर्व CM रमन सिंह के भांजे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन सभी के ऊपर मतदान केंद्र में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप है। रिटर्निंग ऑफिसर की लिखित शिकायत के बाद इस मामले में 2 अलग-अलग FIR शुक्रवार को खैरागढ़ थाने में दर्ज की गई है। इसमें एक FIR पुलिस की ओर से है।

 

दरअसल, खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी। 20 वार्डों वाली इस पालिका में 10 पर भाजपा को जीत मिली, जबकि 9 कांग्रेस के खाते में गईं। वहीं वार्ड-4 में टाई हो गया। दोनों ही प्रत्योशियों को 387 वोट मिले। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ। उनकी मांग पर दोबारा गिनती हुई तो भाजपा उम्मीदवार कैलाश नागरे का एक वोट निरस्त हो गया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुमित टांडिया को विजयी घोषित कर दिया गया।

 

कांग्रेस प्रत्याशी के जीत की घोषणा होते ही भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के साथ अन्य भाजपाई नारेबाजी करते हुए मतगणना केंद्र के अंदर घुस गए। उन्होंने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। मतदान केंद्र में रखी कुर्सियों को तोड़ दिया। इसके बाद बाहर ही बैठ कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रिटर्निंग अफसर की ओर से अज्ञात और पुलिस की ओर से नामजद FIR की गई है।

Share
पढ़ें   अच्छी ख़बर : पंडित सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी के कार्य परिषद में हुई 3 सदस्यों की नियुक्ति, बिलासपुर के एडवोकेट धीरज समेत इन्हें मिला अवसर

 

 

 

 

 

You Missed