8 Mar 2026, Sun

CG में ओमिक्रोन ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर में 4 कोरोना संक्रमितों में ओमिक्रोन की हुई पुष्टि, 2 कोरोना संक्रमित विदेश से लौटे थे

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में कोरोना काफी तेज गति से फैल रहा है । आज राजधानी रायपुर में चार कोरोना संक्रमिटन में ओमीक्रोन वायरस की पुष्टि हुई है । मीडिया24 न्यूज़ को राजधानी रायपुर की सीएमएचओ मीरा बघेल ने बताया कि चार कोरोना संक्रमितों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है । जानकारी के मुताबिक इन 4 मरीजों में दो कुछ दिन पहले विदेश से लौटे थे और इनका सैंपल 14 दिन पहले भेजा गया था ।

बिलासपुर के बाद अब रायपुर में भी ओमिक्रोन मिलने से लोग सकते में है । आपको बताते चलें कि राजधानी रायपुर में रात 10:00 बजे के बाद सुबह 6:00 बजे तक के लिए नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है । बावजूद इसके राजधानी रायपुर में कोरोना की रफ्तार काफी ज्यादा है ।

Share
पढ़ें   CG में डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरला में कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण संविदा चिकित्सा अधिकारी सेवा से बर्खास्त, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निलंबित

 

 

 

 

 

You Missed