8 Mar 2026, Sun

CG में डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरला में कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण संविदा चिकित्सा अधिकारी सेवा से बर्खास्त, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निलंबित

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 3 जुलाई 2024

रायपुर के उरला स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील साहू को सेवा से निलंबित कर दिया गया है तथा संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम सरकार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
पढ़ें   रायपुर: फेसबुक पर हुई दोस्ती, क्रिप्टो करेंसी निवेश का झांसा देकर ठगे 52 लाख

 

 

 

 

 

You Missed