8 Mar 2026, Sun

BREAKING : पुलिसकर्मियों के बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 – 20 पुलिसकर्मी हुए घायल

भूपेश टांडिया

जांजगीर-चांपा / रायपुर 14 जनवरी 2022

जिले में पुलिस फोर्स से भरी बस को ट्रक ने टक्कर,मार दी है। हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए है। हादसा शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव में हुई है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों में महिला आरक्षक भी शामिल हैं। बस में करीब 45 पुलिसकर्मी सवार थे। ट्रक के ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर से 45 जवानों को लेकर बस जांजगीर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 7.30 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शोरगुल होने लगा। इस पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और डायल-112 को सूचना। इस पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जवानों को अस्पताल ले जाया गया।

Share
पढ़ें   CM आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों में डालेंगे पैसे : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए का करेंगे भुगतान, गोमूत्र और ब्रम्हास्त्र के साथ जीवामृत की ब्रिक्री से गोठान बन रहे आत्मनिर्भर

 

 

 

 

 

You Missed