12 Mar 2026, Thu
Breaking

हादसा : आग में झुलसे पति – पत्नी.. इलाज के दौरान हुई दोनों की मौत..जांच में जुटी पुलिस..पढ़िए पूरा मामला

भूपेश टांडिया

पिथौरा / महासमुंद 18 जनवरी

हादसे बहुत होते हैं लेकिन महासमुंद जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां आग की लपटें में पति – पत्नी आ गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी । महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के सोनासिल्ली गांव के एक घर में आग लगने से पति पत्नी की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों घर में अलाव जलाकर सो रहे थे। तभी अचानक घर में आग लग गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया है।मिली जानकारी के अनुुसार, आग से अपनी जान बचाने के लिए पति घर के बाड़ी की तरफ भागा था। पत्नी घर के भीतर ही आग की लपटों से पूरीे तरह जल रही थी।

पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में घर से बाहर निकालकर रायपुर रिफर किया, तब तक बहुत देरी हो चुकी थी। रायपुर में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पत्नी की बीच रास्ते में हो गई थी। पति का नाम हीराधर ठाकुर और पत्नी का नाम हेमबाई है। फिलहाल पिथौरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share
पढ़ें   कोरोना वॉरियर : छत्तीसगढ़ के दो औद्योगिक संस्थानों ने 2000 पीपीई किट, 5000 सर्जिकल मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और भारत एलुमिनियम कंपनी लिमिटेड ने दिया सहयोग

 

 

 

 

 

You Missed