7 Mar 2026, Sat
Breaking

कोरोना वॉरियर : छत्तीसगढ़ के दो औद्योगिक संस्थानों ने 2000 पीपीई किट, 5000 सर्जिकल मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और भारत एलुमिनियम कंपनी लिमिटेड ने दिया सहयोग

प्रमोद मिश्रा

20 अप्रैल 2020

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के औद्योगिक संस्थानों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सकीय सामग्री उपलब्ध कराने और जरुरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने में किए जा रहे सहयोग की सराहना की है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए मेसर्स जिन्दल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड रायगढ़ द्वारा 1000 पीपीई किट, मेसर्स भारत एल्युमिनियम कम्पनी लिमिटेड बाल्को द्वारा 1000 पीपीई किट एवं 500 एम.एल के 500 बाटल सेनेटाइजर तथा 5000 सर्जिकल मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इन औद्योगिक संस्थानों को इस सहायता के लिए धन्यवाद दिया है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इस सामग्री में से 300 पीपीई किट जिला बस्तर और 200 पीपीई किट जिला प्रशासन सुकमा को सौंपा है।
कोविड-19 से लड़ने की दिशा में बालको द्वारा प्रतिदिन लगभग 1000 जरूरतमंद नागरिकों को तैयार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की मदद से बालको क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों की पहचान की गई, 500 परिवारों तक 1 महीने का सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। बालको टाउनशिप, संयंत्र परिसर, बालकोनगर के विभिन्न वार्डों, बालको अस्पताल, कोरबा और कटघोरा के शासकीय कार्यालयों में सैनिटाइजेशन किया गया है।
कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल परिसर में प्रशासन के मार्गदर्शन में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित करने एवं विभिन्न उपकरणों की उपलब्धता में भी बाल्को ने योगदान दिया है। इसके अलावा समुदाय में 10000 मास्क वितरित किए गए हैं। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स), रायपुर को उद्योग विभाग के समन्वयन में 1000 पीपीई किट, 5000 मास्क और 500 सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। कोरबा में दो कोरेंटाइन सेंटर एक होटल रेलक्सिन व होटल ग्रीन पार्क को बनाया गया है जिसमें कुल 62 रूम की व्यवस्था है।

Share
पढ़ें   CM हाउस का करेंगे घेराव : नियमितीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ करेगा मुख्यमंत्री निवास का घेराव, कल बड़ी संख्या में पहुचेंगे दैनिक वेतन भोगी

 

 

 

 

 

You Missed