8 Mar 2026, Sun

CG में उपचुनाव पर चर्चा : BJP के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह – प्रभारी 28 को आएंगे रायपुर, खैरागढ़ उपचुनाव के साथ नगरीय निकाय के परिणामों पर होगी चर्चा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 जनवरी 2022

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करने 28 जनवरी को रायपुर आ रहैं हैं । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 28 जनवरी को रायपुर दौरे पर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी रायपुर आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यहां पदाधिकारियों के साथ पुरंदेश्वरी हाल में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ ही आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी लगभग महीने भर बाद रायपुर आने वाली हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्री और जिला अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रोडोनेशन अभियान पर भी चर्चा हो सकती है। उनकी मौजूदगी में संगठन में जिला स्तर पर विस्तार को लेकर भी पदाधिकारियों से रायशुमारी की जा सकती है।

 

Share
पढ़ें   गौ तस्करी में शामिल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में : आमानाका क्षेत्र में पकड़ी गई थी गौ वंशों से भरी ट्रेलर, 11 गौ वंशों की गई थी जान, आरोपी सानू कुरैशी, आमीर रजा के साथ 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

 

 

 

 

 

You Missed