11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG ब्रेकिंग : पत्नी ने ही ले ली पति की जान, प्रेमी के साथ मिलकर बनाया था पति को मारने का प्लान, इंश्योरेंस का पैसा और मोहब्बत को पाने दिया वारदात को अंजाम

प्रमोद मिश्रा

दुर्ग, 30 जनवरी

छत्तीसगढ़ के भिलाई 3 चरौदा में हुए ड्राइवर सुनील शर्मा की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाई है । सुनील की हत्या खुद उसकी पत्नी रानी शर्मा ने अपने प्रेमी धीरज कश्यप के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद आरोपी धीरज सीएम मेडिकल अस्पताल के कोविड केयर में इलाज के लिए भर्ती हो गया था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही सुनील की पत्नी रानी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने युवक को रास्ते से हटाने और इश्योरेंस के पैसा पाने के चक्कर में सुनील की हत्या की थी।

मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि 25 जनवरी को हाउसिंग बोर्ड चरौदा नं 559 निवासी सुनील शर्मा की खून से लथपथ लाश उसके घर में मिली थी। परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे शासकीय अस्पताल दुर्ग भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। थाना प्रभारी पुरानी भिलाई विनय सिंह ने घटना स्थल का मुआयना करके हत्या का मामला दर्ज किया था।

मृतक सुनील की तस्वीर

आरोपी धीरज कश्यप ने बताया कि उसने और रानी ने मिलकर सुनील की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। फिर जब 24 जनवरी की रात सुनील रात में खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। इसके बाद सुबह रानी ने आरोपी को फोन करके बुलाया। आरोपी लोहे का रॉड लेकर वहां पहुंचा और सुनील के सिर में तेज वार किया। इससे सुनील का सिर फट गया और वह कराहने लगा। आरोपी ने रानी के कमरे की कुंडी लगाई और वहां से चला गया था। सुनील दर्द से काफी कराह रहा था। किसी को उसकी आवाज न सुनाई दे, इस पर रानी अपने कमरे के दूसरी तरफ से आई और दुपट्टे से सुनील का मुंह बंद किया।

पढ़ें   परीक्षा की बात, प्रधानमंत्री के साथ - मुख्यमंत्री स्कूली बच्चों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण का अनुश्रवण

जब वह मरने की हालत हो गया तो वह फिर से अपने कमरे में चली गई। उसके बाद उसने अपनी मां को फोन करके बुलाया। जब उसकी मां आई तो देखा कि सामने कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और उसका दामाद सुनील शर्मा रक्त रंजित अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ है। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी और इसके बाद उसे इलाज के जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी जब्त कर लिया है।

मोबाइल और सीसीटीवी से प्रेम संबंध की जानकारी मिलने से खुला राज

पुलिस ने आरोपी का पता करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फूटेज एकत्रित कर सूक्ष्मता से देखा। संदेहियों के मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उनका तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसी दौरान पता चला कि मृतक की पत्नि रानी शर्मा का प्रेम संबंध धीरज कश्यप निवासी पंचशील नगर के साथ है। उसका रानी शर्मा के घर आनाजाना एवं काफी घनिष्टता भी है। सूचना पर संदिग्धों के संबंध में तकनीकी जानकारी जुटा कर तस्दीक करने पर मामले का सच पता चला।

आरोपियों ने युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर लिया था पैसा

पुलिस की पूछताछ में धीरज कश्यप ने बताया कि रानी शर्मा से उसका प्रेम संबंध था। उसने बताया कि उसने रानी शर्मा के साथ मिलकर चरौदा निवासी संदीप नाम के युवक से नौकरी लगाने के नाम पर रकम लिया था। दोनों ने वादा किया था कि संदीप की नौकरी लगवा देंगे। मगर उन्होंने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। नौकरी न लगने पर संदीप अपनी रकम वापसी के लिये बार-बार उन्हें परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं उसने कहा कि यदि वह 25 जनवरी तक रकम नहीं वापस करेंगे तो वह थाने में शिकायत दर्ज कराएगा।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों को देंगे 51 महतारी सदन की सौगात...DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे मुंगेली जिले के प्रवास पर...मंत्री गुरु खुशवंत का कांकेर जिले का दौरा...आज भी कई जिलों में होगी अच्छी बारिश...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

इस पर उन्होंने सुनील के नाम पर भारतीय एक्शा लाइप इंश्योरेंस से लोन लेकर संदीप का रकम वापस करने का प्रयास भी किया। जब बात नहीं बनी तो दोनों ने सुनील को रास्ते हटाने का प्लान बनाया, जिससे उसके इंश्योरेंस की रकम उन्हें मिल जाए और वह संदीप की उधारी को पटा सके ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed