12 Mar 2026, Thu
Breaking

रायपुर में राहुल : 3 फरवरी को राहुल गांधी पहुचेंगे राजधानी रायपुर, तकरीबन चार घण्टे के दौरे में ‘सेवाग्राम’ और ‘अमर जवान ज्योति’ की रखेंगे आधारशिला, देखें राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 फरवरी 2022

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे । इस दौरान राहुल गांधी सेवाग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखने के साथ – साथ राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत प्रदेश के लगभग 3 लाख 55 हज़ार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में पैसा डालेंगे । राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता के साथ अधिकारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है ।

मीडिया24 न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद माननीय राहुल गांधी जी का 3 फरवरी को रायपुर में मिनट टु मिनट कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है –

10:25 – 12:00: विशेष उड़ान द्वारा: दिल्ली से रायपुर

12:10 – 12:30: सड़क मार्ग से: रायपुर एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर

12:30 से 12:50: सरकारी प्रदर्शनी

12:55 से 13:40: ‘सेवाग्राम’ का शिलान्यास ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रोशनी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर ‘न्याय’ योजना के तहत राशि का उद्घाटन और वितरण ‘राजीव युवा मितान क्लब’ को राशि का वितरण कॉफी टेबल बुक का विमोचन

13:40 – 14:20: गांधीवादी विचारकों, भूमिहीन किसानों और मजदूरों के साथ दोपहर का भोजन

14:20 से 15:00: सेवाग्राम कार्यक्रम और गांधीजी के सेवाग्राम के विचार की कला प्रदर्शनी

15:10 – 15:30: सड़क मार्ग से: साइंस कॉलेज ग्राउंड से रायपुर एयरपोर्ट

15:40 – 17:10: विशेष उड़ान द्वारा: रायपुर-दिल्ली

Share
पढ़ें   IPL 2022 की शुरुआत आज से : पहले मैच में भिड़ेंगे CSK और KKR, जडेजा और श्रेयस की कप्तानी में पहला मैच, पढ़ें कौन सी टीम पड़ सकती है भारी

 

 

 

 

 

You Missed