8 Mar 2026, Sun

रायपुर में राहुल : राहुल गांधी ने दी छत्तीसगढ़ को चार सौगातें, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि पहुँची हितग्राहियों के खाते में, राहुल ने बोला BJP पर हमला, राहुल बोले : “जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है ये हमारे किसानों का, मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते हैं”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 3 फरवरी 2022

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि – पिछले तीन वर्षों में 91 हजार करोड़ रुपया आम जन की जेब में पहुंचा है ।”देश में मंदी जरुर रही है, पर छत्तीसगढ़ में नहीं”। सीएम ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 9 हजार रुपये प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दे रहे है। राहुल गांधी जी के निर्देश पर प्रदेश में लगातार लोगों की जेब में पैसे पहुंचाएं गए हैं।” अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लगातार लोगों तक राशि पहुंचाई गई है।”*
सीएम ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 2 लाख पशुपालकों से 61 लाख टन गोबर की खरीदी की, गोबर विक्रेताओं को 122 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया ।”गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर भी बढ़ रहा है” । सीएम ने कहा कि वनवासी भाई बहन वनोपज का संग्रहण कर रहे और उसका वैल्यू एडिशन भी कर रहे हैं”बस्तर अब नक्सलगढ़ नहीं, डेनेक्स ब्रांड के लिए जाना जाता है”। स्व सहायता समूह के माध्यम से लगातार रोजगार दिया जा रहा है ।छग के उत्पाद देश के कोने कोने में पहुंच रहे हैं । दंतेवाड़ा का डेनेक्स ब्रांड देश विदेश में पसंद किया जा रहा । 13 हजार से अधिक राजीव युवा मितान क्लब,  हर क्लब को प्रति वर्ष 1 लाख रूपए मिलेंगे । “25-25 हजार रुपए के चार किस्तों में उन्हें राशि दी जाएगी।”

पढ़ें   131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट : 3 मजदूरों की मौत – सक्ती के RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 7 गंभीर घायल

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला । राहुल गांधी ने कहा कि – कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां हैब।सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है । राहुल ने कहा कि देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं। एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें धन और तकनीक है, दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है, करोड़ो लोगों का, गरीबों का देश है । राहुल गान्धी ने कहा की वो सोचते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब डरता है, पर हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता ।जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है ये हमारे किसानों का, मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते हैं । हिंदुस्तान की तरक्की गरीब, मजदूर, किसानों की देन है।
राहुल गांधी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है ।छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया था 2500 किसानों को देंगे, हमने करके दिखाया ।हमने वादा किया था किसानों को 2500 रुपये मिलेगा हमने कर के दिखाया ।ये पहला कदम है, ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी । हमने चुनाव के समय बात की थी कि किसान के साथ हमारे मजदूर भी काम करते हैं अगर किसानों की बात करते हैं तो मजदूरों की भी मदद करनी होगी । छग के गरीबों के लिए ये बड़ा कदम है, ये आपका धन है आपको वापस दे रहे हैं । आपका धन है ये धन हम आपको वापस कर रहे हैं ।

पढ़ें   अमृत महोत्सव :- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने किया तिरंगा यात्रा का समर्थन...

राहुल गांधी ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूरों को सीधा फायदा होगा, उनके कन्धे का बोझ थोड़ा कम होगा । ये देश एक गुलदस्ते जैसा है ।
सांसद राहुल गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की 3 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed