11 Jun 2025, Wed 4:17:35 AM
Breaking

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग में 65 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात, डहरिया बोले : “मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 फरवरी 2022

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग प्रवास के दौरान आरंग के वार्ड 13 में लगभग 23.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन की बाउंड्रीवॉल के लिए 10 लाख रूपए और लाईट एवं शौचालय हेतु चार लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी तरह आरंग के नगर पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट के लिए 18 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में हरदिहा पटेल (मरार) समाज रायपुर राज के मां शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने समाज की समाज दर्पण पत्रिका का विमोचन किया और समाज संगठन का कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मरार समाज भवन के आहाता निर्माण के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। गांवों और शहरों में सभी मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं से फायदा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, नगर पालिका आरंग अध्यक्ष चन्द्रशेखर चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष आरंग खिलेश्वर देवांगन, कोमल साहू, भारती देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मंत्री डॉ डहरिया

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग के ग्राम सिवनी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए और ग्राम के प्राचीन चंडी मंदिर में माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

पढ़ें   रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग : 28 नवंबर से क्रिकेट दिग्गजों का महामुकाबला, सचिन-लारा समेत कई सितारे होंगे शामिल

मंत्री डॉ डहरिया के साथ कोमल साहू, जनपद अध्यक्ष अखिलेश देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, पवन धीवर सिवनी सरपंच पुरुषोत्तम धीवर उपसरपंच मूलचंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share

 

 

 

 

 

You Missed