12 Mar 2026, Thu
Breaking

दिल मे हो तुम, आंखों में तुम : बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रमोद मिश्रा

नेशनल डेस्क, 16 फरवरी 2022

बॉलीवुड में अपनी आवाज की अलग पहचान बनाने वाले बप्पी लहरी ने भी अब दुनिया को अलविदा कह दिया है । बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लहिरी (Bappi Lahiri) का मुंबई (Mumbai) में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया है । बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी । बताया जा रहा है कि उनका निधन रात करीब 11 बजे हुआ । बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. पिछले साल अप्रैल में बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था ।

बेहद पसंद था सोने के गहने पहनना

बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था. गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी. बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है. बप्पी दा का जन्म 17 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था. बप्पी लहिरी के दो संतान हैं ।

लहिरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं- अशोक पंडित

बप्पी लहिरी के निधन पर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया है, ”रॉकस्टार बप्पी लाहिरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा पड़ोसी अब नहीं रहा. आपका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा.”

संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके

बता दें कि इस महीने संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं. बप्पी लहिरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था ।

पढ़ें   CM का बड़ा बयान : पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देगी सरकार, मुकेश के नाम से होगा पत्रकार भवन का निर्माण

कई मशहूर गीत गाये

दिल में हो तुम..आंखों में तुम, यार आ रहा है..तेरा प्यार जैसे कई अच्छे गाने बप्पी ने गाये, जो काफी मशहूर हुए ।

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed