7 Mar 2026, Sat

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिन के छतीसगढ़ प्रवास पर, बस्तर में तीन दिनों तक कार्यकर्ताओं से करेंगी चर्चा, कल जगगदलपुर में होगा आगमन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 फरवरी 2022

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छतीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिन के छतीसगढ़ प्रवास पर 19 फरवरी को आ रही है।
भाजपा मीडिया प्रभारी नालिनेश ठोकने ने बयान जारी कर बताया कि उनका आगमन 19 फरवरी सुबह 12 बजे जगदलपुर में होगा।उसके बाद वह दंतेवाड़ा रवाना होंगी।
वहाँ जिला कार्यसमिति में भाग लेने के बाद उनकी चर्चा मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षो,महामंत्री व वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी.।

20 फरवरी को वह कोंडागांव में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी व वहाँ के जनप्रतिनिधियो,वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी।

21 फरवरी को कांकेर जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी साथ ही अंतागढ़ विधानसभा,कांकेर विधानसभा व भानुप्रतापपुर विधानसभा की बैठक में शामिल होंगी।

Share
पढ़ें   60वीं DGsP–IGsP कॉन्फ्रेंस: PM मोदी ने पुलिसिंग में बड़े बदलाव की जरूरत बताई, AI-NATGRID इंटिग्रेशन, नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता, शहरी व तटीय सुरक्षा, फॉरेंसिक-आधारित जांच और Vision-2047 रोडमैप पर दिए अहम निर्देश