10 Mar 2026, Tue
Breaking

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचीं BJP प्रभारी पुरंदेश्वरी…PM आवास योजना मामले में साधा कांग्रेस पर जमकर निशाना

तेजपाल शर्मा, जगदलपुर | 19 फ़रवरी, 2022

 

 

भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिवसीय बस्तर प्रवास पर आज जगदलपुर पहुँची हुईं हैं। अपनी पार्टी की प्रदेश प्रभारी का जगदलपुर विमानतल पर भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 

आपको बात दें कि प्रभारी 3 दिवसीय बस्तर संभाग प्रवास पर पहुँची हुई है जहां वो दंतेवाड़ा, कोंडागांव सहित कांकेर जिले पहुँचकर जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल हो कर 2023 की रणनीति हेतु नेताओ में जोश भरेंगी।

 

 

साथ ही पुरंदेश्वरी स्थानीय नेताओं सहित भाजपा के नेताओ से मुलाकात कर जमीनी स्तर की जानकारी से अवगत होंगी।

 

पुरंदेश्वरी का यह प्रवास दौरा आगामी चुनाव को देखते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं को भी प्रभारी ने दूर रखा है।

 

अपनी तीन दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंची भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर नाराजगी जाहिर की।

 

डी पुरंदेश्वरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के राज में रायपुर हो या जगदलपुर प्रत्येक जगहों पर भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जगदलपुर से सामने आए हुए मामले को लेकर कहा कि जगदलपुर में जिस तरह से पीएम आवास योजना के नाम पर कांग्रेस के पार्षद ने लोगों से उगाही की व साफ तौर पर इंगित करता है कि प्रदेश में किस तरह से भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हुए हैं।

 

इसके साथ ही अन्य मामलों को लेकर के डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें   विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से : 22 से 26 जुलाई तक चलेगा सत्र; अहम विधेयक और अनुपूरक बजट लाएगी सरकार, पहले दिन बलौदाबाजार हिंसा पर स्थगन लाएगा विपक्ष

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed