8 Mar 2026, Sun

CG में हर्षा को दी गई श्रद्धांजलि : बलौदाबाज़ार जिले के विहिप के कार्यकर्ताओं ने दी हर्षा को श्रद्धांजलि, राज्य को मिशनरियों और इस्लामीकरण के आतंक से मुक्त कराने का लिया संकप

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 फरवरी 2022

कर्नाटक के शिगोमा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या हुई थी । हर्षा को जिला बलौदाबाजार- भाटापारा विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के बजरंग दल जिला सहसंयोजक नारायण वैष्णव की अगुवाई मे पलारी प्रखंड के सभी खंडों मे श्रद्धांजलि दी गई । कार्यकर्ताओं ने कहा कि कर्नाटक के कर्तव्यनिष्ठ हिंदू शेर विधर्मियों के विरुद्ध मुखर बजरंगदल कार्यकर्ता हर्षा की मामूली फेसबुक पोस्ट पर तालिबानी शासन की तरह जिहादी लोगों द्वारा निर्मम हत्या के विरोध मे संपूर्ण पलारी प्रखंड के सैकड़ों बजरंगियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही साथ हिंदू बहुल छत्तीसगढ प्रदेश के इस्लामीकरण और मिशनरियों के आतंक से मुक्त कराने का संकल्प भी लिया। श्रद्धांजलि सभाओं मे गिर्रा, ससहा,सर्रा, कुसमी,जर्वे,जारा,मोहरा, खरतोरा,गोड़ा ग्रामों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-'छत्तीसगढ़ देश का चमकता हुआ सितारा...पर छत्तीसगढ़ में राशन की वितरण प्रणाली में व्यापक रुप से भ्रष्टाचार' और क्या बोले सिंधिया? देखें

 

 

 

 

 

You Missed