12 Mar 2026, Thu
Breaking

राजपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध कोयला लोड पिकअप वाहन को किया जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आकेश्वर यादव
बलरामपुर, 4 मार्च 2022

बलरामपुर जिले के राजपुर थानाअंतर्गत  रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसवार कला कोतरीपारा से एक पिकअप को अवैध कोयला के साथ जप्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मार्च को पुलिस स्टाफ के रात्रि गश्त में पेट्रोलिंग हेतु महान-2, दुप्पी, चौरा, मरकाड़ाड की ओर गए थे। ग्राम गश्त पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम परसवारकला, कोतरीपारा में पीकप में कोयला लोड हो रहा है। सूचना पर पुलिस परसवारकला कोतरीपारा के पास पहुँच कर घेराबंदी कर सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक यूपी-64 बीटी-0581 को रोक कर पिकअप ड्रायवर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो अपना नाम विजय सिंह ग्राम कोतरीपारा का होना बताया तथा पिकअप क्रमांक यूपी-64 बीटी-0581 में अवैध कोयला को कोतरीपारा से लोड कर बेचने हेतु ले जाना बताया। पुलिस ने लोड कोयला के संबंध में वैध दस्तावेज का मांग किया गया तो कोयला एवं कोयला परिवहन करने के संबंध में चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन व कोयला को जप्त कर आरोपी कोतरीपारा परसवारकला निवासी चालक विजय सिंह पिता श्याम लाल 22 वर्ष के खिलाफ धारा 41 (1-4) 379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Share
पढ़ें   इस्तीफा:- सौरव गांगुली ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा....लोगों से मांगा समर्थन

 

 

 

 

 

You Missed