10 Mar 2026, Tue
Breaking

क्राइम न्यूज़ : सब्जी लेने जा रही महिला हुई लूट का शिकार, बाइक सवार बदमाशों ने महिला की लूटी चैन, FIR दर्ज

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 16 मार्च 2022

न्यायधानी में एक महिला मंगलवार शाम सरेराह लूट की शिकार हो गई। महिला पैदल सब्जी लेने मार्केट जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले में झपट्‌टा मारकर दो तोला वजनी सोने की चेन लूटकर भाग निकले। एक लुटेरे ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरे पर गमछा बांधा था। घबराहट में बाइक का नंबर भी महिला नहीं देख सकी। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

रेलवे क्षेत्र के वायरलेस कालोनी में रहने वाली टी विजयलक्ष्मी (55) गृहणी हैं। मंगलवार शाम वह सब्जी लेने के लिए पैदल बुधवारी बाजार की ओर जाने के लिए निकलीं थीं। अभी वह बापू उपनगर बुधवारी बाजार के पास पहुंची थीं। तभी बाइक सवार दो युवक आए और अचानक उनके गले में झपट्‌टा मारकर सोने की चेन लूटकर भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई। उसने शोर भी नहीं किया और घर लौट आई। इसके बाद घटना की जानकारी अपने बेटे टी सुधाकर को दी।

लूट की वारदात, चोरी का केस दर्ज

शहर के व्यस्ततम बुधवारी बाजार इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने इसे चोरी का मामला बताया है। यही वजह है कि महिला की रिपोर्ट पर पुलिस चोरी का केस दर्ज कर जांच कर रही है। महिला से पूछताछ के आधार पर युवक जिस रास्ते से भागे है, उसके आसपास संस्थानों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Share
पढ़ें   कांकेर में पादरियों और धर्मांतरितों के प्रवेश बैन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला — जनहित याचिका खारिज, कहा- जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए लगाए गए होर्डिंग्स असंवैधानिक नहीं

 

 

 

 

 

You Missed