12 Mar 2026, Thu
Breaking

‘भूपेश कका जिंदाबाद’ वीडियो : जब कर्मचारियों ने लगाए नारे, ‘भूपेश है तो भरोसा है’, ‘भूपेश सरकार जिंदाबाद…हमर मुख्यमंत्री कैसा हो…भूपेश बघेल जैसा हो…’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 मार्च 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2022-23 के राज्य सरकार के बजट में राज्य के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा से अधिकारियों कर्मचारियों में हर्ष है। घोषणा के बाद से ही अधिकारी- कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें उनके इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल के विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने भूपेश है तो भरोसा है’, ‘भूपेश सरकार जिंदाबाद’ और ‘हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो भूपेश बघेल जैसा हो’ नारे लगाकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

Share
पढ़ें   लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में गूंजा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा – 'अहिल्याबाई का जीवन है न्याय, सेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक', हर वर्ग को दिलाया न्याय, महिला सशक्तिकरण की बनीं मिसाल

 

 

 

 

 

You Missed