13 Mar 2026, Fri
Breaking

भूपेश है तो भरोसा है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए आभार व्यक्त किया

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 मार्च 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा, नीरज सिंह, निर्मल साहू, मनोज बाँधेकर, दिनेश यादव एवँ संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे ।

Share
पढ़ें   रायपुर में हॉलीवुड स्टाइल में 17 आईफोन चोरी : कारोबारी के बेटे ने बांस के सहारे शोरूम में घुसकर रची साजिश, 21 लाख का माल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed