12 Mar 2026, Thu
Breaking

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए आभार व्यक्त किया

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 मार्च 2022

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।

इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा, नीरज सिंह, निर्मल साहू, मनोज बाँधेकर, दिनेश यादव एवँ संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे ।

Share
पढ़ें   रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 179 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा में भोजन-आवास की पूरी व्यवस्था

 

 

 

 

 

You Missed