7 Mar 2026, Sat

CG में कांग्रेस नेता रेप के आरोप में गिरफ्तार : शादीशुदा महिला ने लगाया रेप और जान से मारने की धमकी का आरोप, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकास परमार

राजनांदगांव,26 मार्च 2022

राजनांदगांव जिले के चिखली पुलिस ने रेप के आरोप में जिला कांग्रेस के सचिव विकास गजभिये को गिरफ्तार किया है । महिला का आरोप है कि उसके साथ विकास गजभिये ने रेप किया है और किसी को बताने पर मारपीट करने और पति को जान से मारने की धमकी भी दी है । महिला की शिकायत पर कल देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस का सदस्य है और वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव और दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी समिति का सदस्य भी है । आपको बताते चले कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के विशेष परिशिष्ट 'गढ़ा भरोसा' का किया विमोचन

 

 

 

 

 

You Missed