मिशन 2023 : भाजपा बना रही बड़ी रणनीति, मिशन 2023 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुँचे विकास मरकाम

Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी, 27 मार्च 2022

मंडल मगरलोड के अन्तर्गत शक्ति केद्र बेलरदोना में शक्ति केन्द्र अनुसार बैठक विकास मरकाम प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, विजय यदु मंडल अध्यक्ष, टीकम साहू ,मार्कटिक सोसायटी अध्यक्ष, भवानी यादव सांसद प्रतिनिधि, खिलेश साहू मंडल उपाध्यक्ष, कोमल सिंह दीवान बूथ अध्यक्ष,ठाकुर राम साहू (ग्राम पटेल) मिलन नेताम के उपस्थिति में भारतमाता शैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारम्भ किया गया ।

 

 

तत्पश्चात मुख्य अतिथि विकास मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं का तारीफ हो रहा है उसी का प्रतिफल है कि भारत फिर से विश्व गुरु बनने जा रहा है मोदी जी का सोच है कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करना । वही विजय यदु ने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा झूठे वादे कर सत्ता हासिल तो कर लिया लेकिन अब घोषणा को पूरा करने के लिए टालमटोल कर जनता को गुमराह कर रही है अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता आज से कमर कसकर तैयार हो जाओ और 2023 के चुनाव में भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकना है ।

आज इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुरली सिन्हा भाजयुमो मंत्री, शशिकांत ध्रुव अनुसूचित जनजाति मोर्चा उपाध्यक्ष, टिकेश्वर साहू भाजयुमो मंत्री, नारायण साहू नगर पंचायत युवा मोर्चा अध्यक्ष मगरलोड, ठाकुर राम साहू,कोमल सिन्हा, लक्ष्मन दीवान, नोहर साहू, जागेश्वर सिन्हा, मोहित सिन्हा, वेद राम सिन्हा, गिरीश दीवान, किशन यादव, भूषण साहू, खेलन सेन, संतोष दाऊ,कमल नारायण ध्रुव, उत्तम दीवान, हरिश्चंद दीवान, नंदकुमार साहू, टिकेश्वर ध्रुव दिलीप दीवान, रितेश दीवान,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share
पढ़ें   Top SmartCity 2024: बिलासपुर देश के टॉप 5 स्मार्ट सिटी में शामिल, कर्नाटक का बेलगाम प्रथम स्थान पर