8 Mar 2026, Sun

CG में सड़क हादसा : कटगी में एक बार फिर सड़क हादसे ने ली एक की जान, सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा, शव के हुए दो टुकड़े

प्रमोद मिश्रा

कटगी, 27 मार्च 2022

बलौदाबाजार जिले में लगातार सड़क दुर्घटना खबर सामने आती रहती है । बलौदाबाज़ार जिले के थाना कसडोल के कटगी गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है । दरअसल, मृतक ग्राम पवनी से कटगी मिक्सर मशीन चलाने आया था । जानकारी के मुताबिक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा था उसी दरमियान एक ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी वहीं सामने से आ रहे ट्रक के नीचे व्यक्ति आ गया और इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई ।

शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकते हैं कि दुर्घटना कितना भयावह था ।  मृतक व्यक्ति के शव के दो टुकड़े हो गए । फिलहाल पुलिस ने मामले पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है ।

लेकिन इन सबके बीच एक बार फिर से यह सवाल उठता है कि आखिर इन सड़क हादसों को विराम कब लग पाएगा?

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग : बलौदाबाजार हिंसा के बाद कलेक्टर-एसपी पर गिरी गाज, निलंबित,  बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति बिना नही छोड़ सकते मुख्यालय, देखे आदेश

 

 

 

 

 

You Missed