12 Mar 2026, Thu
Breaking

बलरामपुर : यादव समाज का स्वाभिमान रैली एवं यादव भवन का भूमि पूजन 15 अप्रैल को

आकेश्वर यादव
बलरामपुर,14अप्रेल 2022

बलरामपुर जिले के राजपुर के मंडी प्रांगण महुआपारा में 15 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से सर्व यादव समाज राजपुर / बलरामपुर द्वारा नवनिर्मित यादव समाज के भवन का भूमि पूजन एवम स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि महाराज तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदू करेंगे ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में देवनारायण यादव {संभागीय अध्यक्ष } , राजेश कुमार यादव {प्रदेश उपाध्यक्ष} , शिवनाथ यादव {प्रदेश संगठन मंत्री} , एस. एन. यादव {प्रदेश सरक्षक} , हरिप्रसाद यादव {जिला अध्यक्ष बलरामपुर } ,रामाशंकर यादव {जिलाध्यक्ष सुरजपुर} , चन्द्रदेव यादव {जिलाध्यक्ष जसपुर} , विजय यादव {जिला अध्यक्ष कोरिया } विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

जिला अध्यक्ष हरी प्रसाद यादव ने समाज के सभी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ।

Share
पढ़ें   यूजीसी ‘काला कानून’ के विरोध में सवर्ण समाज एकजुट: राजपूत क्षत्रिय महासभा भवन में बैठक, EWS का लाभ नहीं मिला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

 

 

 

 

 

You Missed