बलरामपुर : संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने किया 10 लाख रुपए से बनने वाले यादव भवन का भूमिपूजन

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर बलरामपुर सरगुजा सम्भाग

आकेश्वर यादव
बलरामपुर,15अप्रेल 2022

बलरामपुर जिले के राजपुर महुआपारा मंडी प्रांगण के बगल में सर्व यादव सामाजिक भवन का संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने भूमिपूजन किया। यादव समाज के पदाधिकारियों ने मंडी प्रांगण से गेउर हरीतिमा तक डीजे साउंड के साथ बाइक रैली निकाली। रैली को देखते हुए थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।


संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की पहल पर सर्व यादव समाज को सामाजिक भवन के लिए महुआपारा मंडी प्रांगण के बगल में 20 डिसमिल शासकीय जमीन उपलब्ध कराया गया है। सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने की क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामण महराज ने घोषणा किया था। शुक्रवार को पुजारी से पूजा अर्चना कराकर क्षेत्रीय विधायक ने भूमि पूजन किया।
इस दौरान यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश संरक्षक एसएन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश संगठन मंत्री शिवनाथ यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरालाल यादव, संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव, बलरामपुर जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव, रामाशंकर यादव, चंद्रदेव यादव, विजय यादव, राजपुर ब्लाक अध्यक्ष संजय यादव सुरेंद्र यादव ,विकाश यादव, अकेशवर यादव, रामजीवन यादव, रोहित यादव राजेश यादव, रामबिहारी यादव,सहित यादव समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

Share
पढ़ें   केंद्र सरकार है जिम्मेदार : देश और प्रदेश में बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने केंद्र सरकार को ठहराया दोषी..अब और 7 साल पहले की दामों से किया तुलना..