12 Mar 2026, Thu
Breaking

धरने पर पाबंदी : BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बोला CM भूपेश पर हमला, विष्णुदेव साय बोले : “अंग्रेजो के रौलट एक्ट जैसा भूपेश एक्ट वापिस लिया जाए नहीं तो पाटन में धरना देगी भाजपा”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ में गृह विभाग के रैली, जुलूस और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए गए नए नियमों पर अब राजनीति तेज हो गई है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की हताशा का परिणाम बताया है।

विष्णुदेव साय ने कहा जैसे अंग्रेजो ने भारत के लोगो की आवाज को दबाने रौलट एक्ट लागू किया तब लोगो को इकठ्ठा होने की मना थी कोई प्रदर्शन करना अपराध था वही हालात भूपेश सरकार ने निर्मित कर दिए है,ऐसी तानाशाही को खतम करवाने ही गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन किया था।

विष्णुदेव साय ने कहा आज के हालात जोगी शासन काल के से भी बुरे है जनता बेहाल है उस पर अत्याचार किया जा रहा है। सरकार ऐसे काले कानून बनाती रही तो भाजपा मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन में जाकर प्रदर्शन करने मजबूर होगी।

साय ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार बेहद डरपोक है वो अपने खिलाफ कही जाने वाली हर बात को सुनने पर असहज हो जाती है इसीलिए हर उस आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है जो राज्य सरकार के खिलाफ है।

साय ने कहा पहले विद्युत कर्मचारियों पर बर्बरता फिर किसानों के आंदोलन के टेंट उखाड़े जाना और अब राजनीतिक और सामाजिक रैली जुलूस के लिए निकाले गए नए नियम इस बात की पुष्टि करते है कि कांग्रेस सरकार का लोकतंत्र में कोई विश्वास नही रह गया और वो लोगो से सविधान द्वारा दिए अभिव्यक्ति के अधिकार छीनना चाहती है।इससे पहले भी सरकार में ऐसे सभी लोगो को जेल में ठूस दिया है जिन्होंने सोशल मीडिया तक में राज्य सरकार की आलोचना की है।

पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मिला 1 और कोरोना पॉजिटिव, सुरजपुर में झारखंड के रहने वाले युवक में मिला संक्रमण

साय ने कहा कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जाना एक दमनकारी कृत्य है जिसे जनता कभी नही भूलेगी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed