7 Mar 2026, Sat

नवनिर्वाचित विधायक ने ली शपथ : खैरागढ़ से जीतकर आई विधायक यशोदा वर्मा ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ, छत्तीसगढ़ी परिधान में पहुँची शपथ लेने

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट से बीस हज़ार से अधिक वोटों से जीत कर आने वाली नवनिर्वाचित विधायक यशोद वर्मा ने आज विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू मौजूद रहे ।

नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा छत्तीसगढ़ी परिधान में विधानसभा में पहुंची थी और छत्तीसगढ़ी में ही उन्होंने शपथ ली । पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर यशोदा वर्मा ने कहा कि ‘हम छत्तीसगढ़ से हैं, छत्तीसगढ़ ल आगे बढ़ाना है इही नाम से मैं हां छत्तीसगढ़ी मां शपथ ले हवा’ ।

Share
पढ़ें   मध्यप्रदेश: धार, बड़वानी, उज्जैन और खरगौन की महिलाएँ पा रहीं पढ़ाई और सपनों का दूसरा अवसर, एजुकेट गर्ल्स का प्रगति कार्यक्रम बनी नई उम्मीद