7 Mar 2026, Sat
Breaking

CG में विधायक पर बयानबाजी नेता को पड़ी भारी : कांग्रेस ने युवा आयोग के सदस्य को 6 साल के लिए किया निष्काषित, विधायक पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 मई 2022

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता को अपने विधायक के ऊपर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाना महंगा पड़ गया । पार्टी ने छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय सिंह को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अजय पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे, इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।


दरअसल, युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के ऊपर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद कांग्रेस संगठन प्रभारी मंत्री ने नोटिस जारी कर अजय से 7 दिनों के अंदर लिखित में जवाब मांगा था। जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्यवाही की बात कही थी। अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने समय से पहले ही लिखित में जवाब दे दिया था। आला कमान से मिलकर अपनी बात भी रखी थी, लेकिन विधायक के दबाव में मुझ पर कार्रवाई की गई है।

Share
पढ़ें   लोकसभा आम निर्वाचन-2024 : संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत राज्य में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग

 

 

 

 

 

You Missed