7 Mar 2026, Sat

रायपुर :- स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान सरकार के हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 2 पायलट की मौत…

 

गोपीकृष्ण साहू, 12 मई 2022, रायपुर

 

रायपुर। इस समय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है, एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है, इसमें 2 पायलट सवार थे. जिनकी मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, इस हादसे में 2 पायलट घायल हो गए थे. जिन्हें अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई, रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने हादसे की पुष्टि की है।

स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, अगस्ता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है, हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दो पायलटों की मौत हो गई है, रनवे के अंत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट ट्रेनी थे।

Share
पढ़ें   CM निवास में गोवर्धन पूजा और दीपावली तिहार की धूम : पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा, CM भूपेश बघेल ने सपरिवार गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा कर गौ-माता को खिचड़ी खिलाई

 

 

 

 

 

You Missed