7 Mar 2026, Sat
Breaking

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बासीन पहुंचकर भूपत साहू को दी श्रद्धांजलि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई थे दिवंगत भूपत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 मई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरुर विकासखण्ड के ग्राम बासीन पहुँचकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंडिया, भैय्याराम सिन्हा, वीरेंद्र साहू, प्रीतम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share
पढ़ें   भड़काऊ भाषण मामला : FIR दर्ज होने पर सदन में रो पड़ी MLA उत्तरी जांगड़े, बोलीं : "...मैं दलित वर्ग से हूं...इसलिए मुझपर FIR हुआ..."

 

 

 

 

 

You Missed