8 Mar 2026, Sun
Breaking

राहुल की ED में पेशी : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का CM से सवाल, विष्णुदेव साय बोले : “भूपेश बतायें कि सोनिया राहुल जानकार है तो नेशनल हेराल्ड में गलती क्यों की?”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 जून 2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दोहरी मानसिकता एक बार फिर सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ में वे कहते हैं कि भाजपा नेता ओपी चौधरी ने जानकार होते हुए गलती की है जबकि भाजपा नेता ने केवल कोयला चोरी के पहले से जारी वीडियो को ही जनहित में प्रसारित किया था, कोई चोरी नहीं की थी लेकिन जब बात नेशनल हेराल्ड मामले में कर चोरी में राहुल गांधी की पेशी की आई तो यही भूपेश बघेल राहुल के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर आंच आई तो गलत और भूपेश बघेल यहां बदलापुर की राजनीति करें तो सही! भूपेश बघेल बतायें की सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या जानकार नहीं हैं? उन्होंने जानकार होते हुए भी करोड़ों की कर चोरी यदि की है तो कानून को अपना काम करने देना चाहिए कि नहीं? यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है , जो भूपेश बघेल दिखा रहे हैं।

Share
पढ़ें   शासकीय अस्पतालों में हो पर्याप्त शव वाहन : CM भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, शासकीय अस्पतालों से मृतक के शवों को ससम्मान उनके घर तक पहुंचाने वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed