11 Mar 2026, Wed
Breaking

सड़क हादसे में मौत, वीडियो : दर्दनाक सड़क हादसे में कटगी के दस्तावेज लेखक पवन देवांगन की गई जान, कसडोल में हुआ हादसा

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 22 जून 2022

बलौदाबाजार जिले में लगातार सड़क हादसे की खबर सामने आते रहती है । जिले में सड़क हादसे में लगातार कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आते रहती है । ताजा मामला सामने आया है, जहां जिले के कसडोल थाना अंतर्गत कटगी के रहवासी पवन देवांगन की सड़क हादसे में मौत हो गई । घटना आज सुबह की है जब पेशे से दस्तावेज लेखक पवन देवांगन रोजाना की तरह अपने काम में कसडोल जा रहे थे । लेकिन, शायद उनको पता नहीं था कि मौत उनका रास्ते में इंतजार कर रही है । पवन देवांगन जैसे ही कसडोल के हड़हा मोड पहुँचे । वहां तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने उनको टक्कर मार दिया और सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है । फिलहाल, खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है । ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और पुलिस ड्राइवर के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी कर रही है ।

Share
पढ़ें   कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी भारत को मिली : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—“भारत के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय”

 

 

 

 

 

You Missed