12 Mar 2026, Thu
Breaking

दुखद : नहीं रहे सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय…रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज…छालीवुड में शोक की लहर

 

प्रमोद मिश्रा, मीडिया24 न्यूज़ | 23 जून, 2022 | रायपुर

 

 

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर और कलाकार निशांत उपाध्याय का देर रात निधन हो गया है। निशांत उपाध्याय बीमारी से ग्रसित थे, जहां रायपुरा के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

 

 

निशांत उपाध्याय के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। देर रात निशांत उपाध्याय के फेसबुक अकाउंट से उनके निधन की जानकारी साझा की गई। साथ ही सुप्रसिद्ध प्रोड्यूसर डायरेक्टर लखी सुंदरानी इस बात की जानकारी फेसबुक में साझा की है।

 

 

 

 

निशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी। फिल्म झन भूलो मा बाप ला से की थी।

 

 

निशांत ने 2500 से ज्यादा एल्बम गाने कोरियोग्राफ किए हैं और छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के वो सुपरहिट कोरियोग्राफर रहे हैं। 7 जुलाई 1980 को जन्मे निशांत का यूं चले जाना प्रत्येक कलाकार के लिए व्यक्तिगत क्षति है।

 

 

 

Share
पढ़ें   रायगढ़ से शुरू हुआ महिला समूहों का ‘रेडी-टू-ईट’ उत्पादन : 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट, मुख्यमंत्री साय बोले– महिलाओं की तरक्की और बच्चों का पोषण साथ-साथ, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कोतरलिया से किया शुभारंभ

 

 

 

 

 

You Missed