भाजपा महिला मोर्चा की प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा – ‘हमारे पुरखों ने हमें मजबूत विचारधारा दी है’

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 जून 2022

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने चंपारण में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के उदबोधन के उपरांत महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष चुनौती व राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में समन्वय विषय पर अपने उद्बोधन में कहा कि मातृशक्ति अपने परिवार से लेकर राष्ट्र के नव निर्माण में जो योगदान करती है वह निश्चित ही अनुकरणीय है। परिवार से समाज, समाज से संगठन के मजबूती के लिए भाजपा महिला कार्यकर्ता हमेशा समर्पित रहती है। यह सुखद अवसर है कि हमारे समक्ष राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने एक सशक्त महिला शक्ति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को चुनाव समर पर उतारा है। वह हम सबका प्रतिनिधित्व विजय उपरांत कर पूरी दुनिया में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करेगी इसके लिए हम उन्हें हार्दिक शुभकामना प्रेषित करते है। उन्होंने कहा कि हमारे समक्ष कई चुनौतियां है जिसे लांघना हमारी दक्षता का हिस्सा है। व्यक्तिगत जीवन से समय निकाल कर सामाजिक जीवन में राष्ट्र निर्माण के लिए हम सब जो योगदान दे रही हैं वह अन्य दल में संभव नहीं हैं। भाजपा में राजमाता सिंधिया, सुषमा स्वराज जैसी कई महिला शक्तियां हमारी प्रेरणा रही है। हमें सदैव चुनौतियोें से लड़कर मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए सदैव गतिमान रहना होगा।

 

 

भाजपा का अतीत और भविष्य दोनों मजबूत: डाॅ. रमन सिंह

प्रशिक्षण शिविर के भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का अतीत व भविष्य दोनों ही मजबूत व प्रेरणादायी है। जब भी मातृशक्ति ने समाज में उन्नति व परिवर्तन का संकल्प लिया है उसकी वह अगुवाईकर्ता बन गई है। महिला मोर्चा एक मजबूत व वैचारिक संगठन है जिसकी कार्यकर्ता हमेशा संकल्पभाव से हर परिस्थितियों में अनवरत गतिमान रहती है। हमारे पुरखों ने हमें भाजपा की मजबूत विचारधारा के प्रति कार्य करने की जो शिक्षा दी है उस दिशा में हमें हमेशा कार्य करते रहना होगा।

पढ़ें   विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन आज, राज्यपाल के अभिभाषण के कृतज्ञता प्रस्ताव पर होगी चर्चा

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियां व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर चर्चा करते हुए कहा कि 15 वर्षों में प्रदेश के विकास के लिए हमने जो कार्य किए है उसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। अन्न, आवास, आयुष्मान भारत योजना व उज्ज्वला ऐसी महत्वकांक्षी योजना का संचालन किया गया। जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य हो रहा है वह विश्व के लोकतंत्र के इतिहास में एक आदर्श होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कभी भी छत्तीसगढ़ की जनमानस से कोई नाता नहीं रहा है। इस सरकार का एक मात्र उद्देश्य अपनी दिल्ली के लिए एटीएम के रूप में कार्य करना रहा है। प्रदेश में महिलाशक्ति असुरक्षित है और एक परिवार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से दिल्ली में ही डटी रहती है। ऐसे जनविरोधी सरकार को मातृशक्ति करारा जवाब देगी जिसके लिए हम सबको जुटना होगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने व्यक्तित्व विकास विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि आपका व्यक्तित्व आपके जीवन का दर्पण होता है। भाजपा एक ऐसी वैचारिक अनुष्ठान के लिए कार्य करने वाली राजनीतिक दल है जहां कार्यकर्ता को प्रशिक्षण के माध्यम से और प्रखर व प्रवीण बनाया जाता है जिससे वह समाज जीवन में समग्रता के लिए कार्य करें। कार्यकर्ता निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया हमेशा व्यक्तित्व विकास के माध्यम से ही पूर्ण होता है।

सांसद सुनील सोनी ने आठ वर्षों में हुए अंत्योदय प्रयत्न पर विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को अंत्योदय के विचार से अवगत कराया है। इन आठ वर्षों में उनके नेतृत्व में राष्ट्र के विकास को लेकर जो कार्य हुए है वह अनुकरणीय है। हर दिशा में हम मजबूत हुए हैं। विकास के अंत्योदय माॅडल को जनमानस तक पहुंचाने में हम सफल हुए हैं। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के जो कार्य हुए है उन्हें मातृशक्ति को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

पढ़ें   भेंट-मुलाकात : ग्राम कांशीगढ़ : महिला समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर कैसे आ रहा है जीवन में बदलाव, मुख्यमंत्री से की आजीविका की अन्य गतिविधियां शुरू करने की मांग, CM बोले : "जल्द इसके लिए आपको मिलेंगे संसाधन"

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने स्वागत भाषण में कहा कि हम प्रदेश की महिला शक्ति विजय छत्तीसगढ़ के मजबूत संकल्प को दोहराने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। हम यहां से मिशन 2023 के लिए अधिक से अधिक मातृशक्ति को भाजपा से जोड़कर कांग्रेस को मात देने की योजना में कार्य करेंगे। जिसके लिए हम सब यहां जुटे हुए है।

इस मौके पर विभा राव, चंद्रकांति वर्मा, विभा अवस्थी, चंपा देवी पवाले, मीनल चैबे, ममता साहू, सुषमा खल्को, रेखा मेश्राम, संध्या तिवारी, डॉ किरण बघेल, बिंदु महेश्वरी, कल्योनि साहू, अंजू नायक, सीमा साहू, सोना वर्मा, किरण साहू, आशा दुबे, शीतल नायक, उर्मिला नेताम, भारती, कौशल्या, बंसल दीपिका विश्वास, अनीता नेताम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Share