10 Mar 2026, Tue
Breaking

पंजाब के CM कल करेंगे दूसरी बार शादी : पंजाब के CM भगवंत मान कल बंधेंगे शादी के बंधन में, दिल्ली के CM केजरीवाल भी होंगे शामिल

ब्यूरो रिपोर्ट

चंडीगढ़, 06 जुलाई 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। भगवंत मान की शादी डॉ गुरप्रीत कौर से होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे।

भगवंत मान 48 साल के हैं । वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं. भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है. उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं. बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा. इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे ।

2015 में हुआ तलाक

कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे. तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं. हालांकि, दोनों का 2015 में तलाक हो गया था. भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता. लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने. उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली ।

Share
पढ़ें   MP के रीवा में वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी: 6 पुलिस ट्रेनी को कारण बताओ नोटिस, VIDEO वायरल

 

 

 

 

 

You Missed