13 Apr 2025, Sun 3:23:47 PM
Breaking

उद्योग वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का मगरलोड में भव्य स्वागत

धनेश्वर बंटी सिन्हा,धमतरी/मगरलोड, 06 जुलाई 2022

धमतरी/मगरलोड:- छत्तीसगढ़ राज्य के उद्योग वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का मगरलोड आगमन पर 06 जुलाई दिन बुधवार को भव्य स्वागत किया गया । जिसमें सर्वप्रथम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाईक रैली निकालकर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया । तद्पश्चात् विश्राम गृह में क्षेत्र के वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प हार से स्वागत किया गया । स्वागत सत्कार कार्यक्रम के पश्चात मंत्री कवासी लखमा ने रैली में शामिल होकर पैदल विश्राम गृह से विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के पुत्र एव पुत्रका को आर्शिवाद देने उनके निवास स्थान पर गये जिसमें सामने सामने आदिवासी नृत्य पार्टी द्वारा मनमोहक नृत्य प्रदर्शन किया जहा पर आर्शिवाद समारोह में शामिल होकर वापस विश्राम गृह में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी । इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम , सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव , जिला अध्यक्ष शरद लोहाना , पूर्व जिला अध्यक्ष मोहल लालवानी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डोहराम साहू , जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता तोषण साहू , काति कवर , जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर , नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू , जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू सभापति डॉ गिरीश साहू , रवि निर्वाण , सुरेन्द्र धनजय , दिलीप सोनी तोषण साह , खिलावन साहू , सरपंच संघ अध्यक्ष निरेन्द्र निर्मलकर , जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रहास साह , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चादन बाफना , महिला ब्लॉक अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू , पप्पू देवानन बिसहत राम साहू , मोहन चकवारी , हेमत देवागन डाकवर साहू , राजा खान सहित कांग्रेसजन अधिक संख्या में उपस्थित रहें ।

Share
पढ़ें   पूर्व सीएम बघेल के परिवार से पलायन शुरु :  भाभी BJP में शामिल, कई युवा कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन

 

 

 

 

 

 

You Missed